Total Pageviews

Saturday, 6 January 2024

दत्त नाम गुण गाओ


 

आजका दिन है बड़ा सुन्दर सुहाना ।

दत्तगुरु से मेरा रिश्ता है बड़ा पुराना ।

चरणों में उनके है मेरा ठिकाना ।

जिवन का यह एक सच है पुराना ।

जिवन में जब कोई आंधी आवे ।

बस नाम से ही उनके विनाश पावे ।

जो भी नित्य श्रीपाद सुमिरन गावे । 

सकल सुख समृद्धि जिवन में पावे ।

दत्तगुरु पद्म युग्म भव पार करावे ।

सगुण को निर्गुण की पहचान करावे ।

आत्मानंद अमृत में जिव को नित तैरावे ।

दत्तात्रेय नाम बडे बडे चमत्कार करावे ।

आओ जी आओ सभी गुणीजन आओ ।

दत्तप्रभु के चरण गुण नित सब गाओ ।

धन्य है वो भक्त जो गुरु चरण रज पावे ।

भव संकट में सदा गुरु को समीप पावे ।  

दत्त दत्त दत्त दत्त का गजर बढावो ।

अपने जीवन को सरल और सुखी बनावो ।




IIअवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्तII

 

शनिवार दिनांक ६/१/२०२४, १०:४८ AM

अजय सरदेसाई (मेघ)

No comments:

Post a Comment